फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण रोकने को त्रिशूल की दीवार पर लिखे जाएंगे निर्देश

Sat, 19 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल के आसपास 100 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह का निर्माण रोकने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग लोगों को जागरूक करेगा। यहां तक कि त्रिशूल एयरबेस की बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा होने पर वहां पर भी पेंट कराया जाएगा। जिसमें यह अंकित होगा कि इस बाउंड्रीवाल से 100 मीटर तक किसी भी तरह का निर्माण न हो। अगर कोई निर्माण करता है तो उसकी सूचना बीडीए, डीएम और एसएसपी के नंबरों पर दे सकते हैं। दीवार पर शिकायत के लिए नंबर भी पेंट कराए जाएंगे। जिससे कि कोई रास्ता चलता व्यक्ति भी इस तरह की सूचना अंकित करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के तत्काल बाद करा दी जाएगी। इस बारे में समय-समय पर लोगों को जागरुक करने के लिए आसपास के इलाकों में अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें