फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप की भिड़ंत काशीपुर के सब्जी कारोबारी की मौत

Sun, 26 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर मौर्य ढाबा के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप वाहन में टक्कर होने से काशीपुर के सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। पिकअप का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। काराबोरी सब्जी खरीदने बरेली की डेलापीर मंडी जा रहे थे। 
विज्ञापन

हादसा देर रात 11 बजे हुआ। 50 वर्षीय सब्जी कारोबारी मोहम्मद इशरत पिकअप गाड़ी बरेली जा रहे थे। गाड़ी काशीपुर का ही धर्मेंद्र चला रहा था। मौर्य ढाबे के पास फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। पिकअप की केबिन पर बैठे मो. इशरत सड़क पर गिर गए। वाहन के पहिए से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें