फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा फेंकने के विवाद में मारपीट, फायरिंग

Tue, 19 Jan 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना कैंट के चौबारी गांव में सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात को ग्राम चौबारी निवासी घनश्याम मिश्रा बाजार से लौट रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बन्ने सिंह उस समय घनश्याम के घर के सामने कचरा डाल रहा था। विरोध करने पर बन्ने ने घनश्याम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने परिवार के प्रमोद सिंह, सुक्खन सिंह, अजयपाल आदि को बुला लिया। उन्होंने मिलकर घनश्याम पर एकजुट होकर लाठियों से हमला कर दिया। घनश्याम के चीखपुकार मचाने पर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आए तो हमलावरों ने दहशत फैलाने को फायरिंग कर दी। हालांकि गोलीबारी होने में कोई जख्मी नहीं हो पाया। मारपीट में जख्मी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें