फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में तीन सामूहिक हत्याएं, पहेली बन जाते हैं ऐसे कांड

Thu, 29 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक महीने में तीन सामूहिक हत्याकांडों में  तेरह लोगों की जान चुकी हैं। इमनें से एक को पुलिस हत्याकांड मान ही नहीं रही है दूसरे पर परदा पड़ा हुआ है और अब ये तीसरा। मीरगंज के सैंजना गांव की पिंकी, प्रीति, शारदा और राजू की मौतों का सच अभी तक सामने नहीं आ पाया था, इस बीच हाफिजगंज थाने के तिगरा गांव में सुच्चा सिंह और उसके परिवार के पांच लोगों को उसी के भाई ने खून बहा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सुच्चा सिंह के भाई को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके बहनोई सानू अभी तक नहीं पकड़ा गया है। इसी बीच थाना इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर की गायत्रीपुरी कॉलोनी में व्यापारी नेता नरेश सेठी, उनकी पत्नी और बेटी बेटा को बदमाशों ने डकैती के लिए बेरहमी से मार डाला।
विज्ञापन

 फिर कहानी खानाबदोशों की तरफ मुड़ी
बरेली। व्यापारी नेता नरेश सेठी समेत उनके परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में  खानाबदोश गिरोह के बदमाशों की तलाश की जा रही है। बरेली और आसपास के जिलों के  शातिर छैमार गिरोहों के उन बदमाशों का पता लगाया जा रहा है, जो जमानत पर छूटे हैं। घटना के खुलासे को क्राइम ब्रांच के अलावा बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर थाने की टीमों को लगाकर अलग-अलग टास्क दिया गया है। एक टीम कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सीसीटीवी की फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। दूसरी टीम रंजिश पर काम कर रही है। यह देखा जा रहा है कि नरेश का किन लोगों के साथ उठना बैठना था। उनके मिलने वालों और रिश्तेदारों के बारे में पता कराया जा रहा है। पुराने अपराधियों पर काम हो रहा है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि अभी तक लूट के लिए ही हत्या मानकर हमारी टीमें काम कर रही हैं। इस तरह की घटनाएं करने वाले अपराधियों के गैंगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बदायूं आदि जिलों के बदमाशों का भी रिकार्ड मंगाया जा रहा है।  
यह वारदात भी पुरानी जैसी ही है
थाना बारादरी के सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी के आयकर विभाग के अधिकारी की मां, भाई और भाभी की हत्या भी इसी तरह बेरहमी से की गई थी। इस घर में बदमाश खिड़की का एंगिल काटकर ही घुसे थे। हत्या के लिए कोई हथियार नहीं लाए थे। सिर पर हमला करके तीनों को मार डाला था। इसी कालोनी में रिटायर इंजीनियर दंपति को बदमाशों ने इसी तरह बेरहमी से मारा डाला और लूटपाट कर ले गए। एफसीआई कॉलोनी में सीमा की हत्या भी इसी अंदाज में की गई। उनके बेटे वासु की जान तो बच गई लेकिन अबतक हालत अच्छी नहीं है। गार्डन सिटी कॉलोनी में रिटायर बीडीओ और उनकी दंपति पर भी सरिए से सिर पर हमला करके मारा गया। उनके घर में प्रवेश करने के लिए कमरे की खिड़की की ग्रिल को बदमाशों ने निकाला था। बदमाश उनकी स्कूटी भी ले गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें