फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका विहार में पकड़े गए संदिग्ध लड़के-लड़कियां

Thu, 29 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे परिवार की हत्या के बाद से गायत्रीपुरी वाले दहशत में है। कालोनी में आने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। बुधवार रात कालोनी वासियों ने तीन संदिग्ध लड़कों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर वहीं खाली पड़े एक मकान में दो लड़कियां पकड़ी गईं। कालोनी वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़के-लड़कियों को इज्जतनगर थाने ले गए।
विज्ञापन

गायत्रीपुरी वासियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे तीन अनजान लड़के पड़ोस की अंबिका विहार कालोनी में घूमते दिखे। उन्हें संदिग्ध जानकर कालोनी वासियों ने युवकों को घेरकर पूछताछ शुरू कर दी। लड़के वहीं किराने की दुकान के बराबर में खाली पड़े एक मकान में ले गए। वहां तीन लड़कियां मौजूद थीं। इस बीच सूचना मिलने पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वह लड़के-लड़कियों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। जहां देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें