फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांडा सिटी में ठूंसकर ले जा रहे थे तीन बैल

Sun, 15 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
कार में ‌‌म‌िले पशु
विज्ञापन
फरीदपुर में दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या के बाद बड़े अफसर पशु तस्करी रोकने को भले ही लाख कवायद करें, लेकिन हकीकत यही है कि पुलिस के पास तस्करों का पीछा करने के लिए ऐन वक्त पर गाड़ी तक नहीं होती है। ऐसी स्थिति शनिवार दोपहर बड़ा बाईपास पर देखने को मिली जब  पुलिस के पास गाड़ी न होने से वह पशु तस्करों का पीछा नहीं कर पाई। तस्कर अपनी हांडा सिटी कार छोड़कर भाग गए। जिसमें तीन बैल बरामद हुए। 
विज्ञापन

इज्जतनगर के बड़ा बाईपास पर स्थित अहिलादपुर चौकी की पुलिस को शनिवार दोपहर संदिग्ध हांडा सिटी कार के गुजरने की सूचना मिली। एक दरोगा तीन सिपाहियों ने दो बाइक से कार का पीछा किया। चूंकि कार की स्पीड बेहद तेज थी, इसलिए पुलिस की बाइक उसका पीछा नहीं कर पाई। बाइक सवारों को तेज चलाने पर बाईपास पर दुर्घटना का भी डर सता रहा था, इसलिए वह कार को नहीं पकड़ पाए। वहीं तस्कर बाइक सवार पुलिस वालों को पीछे आते देख कर अपनी हांडा सिटी कार छोड़कर भाग निकले। कार से पुलिस ने तीन बैल बरामद किए हैं। इनमें से एक बैल की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस के पास काश जीप होती तो शायद पीछा करके कार छोड़कर भागने वाले तस्कर भी पकड़ जाते। पुलिस ने दावा किया है कि कार छोड़कर भागने वाले तस्करों की संख्या तीन थी। अब उनकी तलाश की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली नंबर की है। जिसके आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।  

‘बड़ा बाईपास की अहिलादपुर चौकी पर हांडा सिटी कार में तीन बैल बरामद किए गए हैं। तस्कर कार छोड़कर भाग गए। कार मालिक समेत तस्करों का पता लगाया जा रहा है।’ रामगोपाल शर्मा, एसओ इज्जतनगर थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें