फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से बैट्री और यूपीएस चुरा ले गए चोर

Sat, 09 Jan 2016 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेडियम रोड स्थित इंडियन ओबरसीज बैंक के एटीएम से चोर बैट्री, स्टेब्लाइजर  और यूपीएस चुरा ले गए। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में इंडियन ओबरसीज बैंक की शाखा है। इसके पास ही एटीएम स्थित है। छह जनवरी की रात चोर एटीएम में घुस आए और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। चोर जब एटीएम नहीं खोल पाए तो वह यहां से बैट्री, स्टेब्लाइजर और यूपीएस चुरा ले गए। सात जनवरी को जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक राजीव सक्सेना ने इसकी तहरीर बारादरी थाने में दी। इंस्पेक्टर मुहम्मद कामिस ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
0
मकान का ताला तोड़कर चोरी
बरेली। बारादरी इलाके के नवादा शेखान निवासी कैलाश मसीह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर आदि चोरी कर ले गए। गृहस्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें