फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीनियन ठगों के दो गुर्गे दबोचे गए

Thu, 05 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी निकलने का लालच देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन ठगों ने बरेली में भी अपना जाल बिछा रखा है। बुधवार को एसबीआई की डेलापीर शाखा से इज्जतनगर पुलिस उनके दो गुर्गों को पकड़ लाई। दोनों फर्जी खाते खोलने के लिए आए थे। मैनेजर ने शक होने पर पकड़कर दोनों को पुलिस के हवाले करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब दो काले रंग की शर्ट पहने छोटे कद के युवक को चीता मोबाइल के सिपाही पकड़ लाए। उनके पीछे दूसरी बाइक पर आया सफेद रंग की शर्ट पहने लंबा सा स्मार्ट लड़का भी उसी के साथ पकड़ा गया। काली शर्ट वाले लड़के के पास एक बैग और 12 फर्जी आईडी थीं। दूसरे वाले के पास भी कई फर्जी आईडी मिलीं। शक होने पर एसबीआई के मैनेजर ने दोनों को पकड़वाकर पुलिस के सुपुर्द किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को इन दोनों से जो जानकारी मिली है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। यह दोनों ही युवक नाइजीनियन ठगों के गुर्गे हैं। यह नाइजीनियन ठगों के गैंग के लिए फर्जी आईडी से बैंकों में खाता खुलवाने का काम करते हैं। इन्हीं के खुलवाए गए खातों में लोगों को लालच देकर फंसाने के बाद रुपये डलवा लिए जाते हैं। ठगी की रकम निकालने के बाद इन खातों को ठग छोड़ जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा लिखकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने कई जानकारियां दी हैं। पकड़े गए दोनों युवक ठगों के गैंग के लिए काम करते हैं। वह बैंक में फर्जी खाते खुलवाने के लिए गए थे। पूछताछ में उन्होंने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश करके कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें