फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 03 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को धरना प्रदर्शन के दौरान पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर हंगामा करना महंगा पड़ गया। कोतवाली में 120 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर मुकदमा दर्ज किया। इनमें चार कार्यकत्रियों और उनके दो समर्थकों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन और आंगनबाड़ी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ी कार्यकर्त्रियां मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिनों से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही थीं। 30 सितंबर को बड़ी संख्या में इस गुट की कार्यकर्त्रियां कचहरी परिसर में टंकी के नीचे पहुंचकर हंगामा करने लगीं। ममता मौर्या, पुष्पा आर्या, सोनम, ममता शर्मा, उनके सहयोगी राजेंद्र के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गईं और आत्महत्या की धमकी देने लगीं। महिला पुलिस ने पहले टंकी पर चढ़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी दी। पुलिस के डांटने पर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पुष्पा आर्या बेहोश हो गईं थीं। एसआई गिरीश चंद्र जोशी की ओर से कोतवाली में आईपीसी की धारा आत्महत्या करने की कोशिश 309 व 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बहेड़ी के मोहनपुर गांव निवासी पुष्पा शर्मा, फतेहगंज पूर्वी के दानपुर गांव की ममता मार्या, वहीं के शाहपुर बनियान की सोनम वशिष्ठ, आंवला के कुसुमरा की ममता शर्मा, भोजीपुरा के कलारा निवासी नरेश चंद्र व शीशगढ़ के बंजरिया गांव का जानकी प्रसाद को नामजद किया गया है। 100-120 कार्यकत्रियां अज्ञात हैं। इसकी विवेचना सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार को दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें