फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली गैंगरेप की कहानी

Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The story turned out to be false rape - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज हत्या में जेल में बंद भाई और मां-बाप को छुड़ाने के लिए पत्नी के साथ मिलकर रची गैंगरेप का जानलेवा हमले की कहानी का पुलिस ने दस घंटे में ही खुलासा कर दिया। छानबीन के दौरान यह बात साफ हो गई कि भाई के सुसराल वालों को फंसाने के लिए दंपति ने नाटक कि या था। इसके लिए खाल खींचकर महिला के पति ने दोस्त होरीलाल से गोली मरवा ली थी। पुलिस अब इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।   
विज्ञापन

मझउआ गांव की गुलजार की पत्नी आमिला खान ने रविवार रात साढ़े 11 बजे यूपी 100 पर पति को गोली मारने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के अनुसार हथियारबंद चार लोग रात में घर में घुस आए और इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पति ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली गलने से वह घायल हो गया। महिला ने जिला सम्भल के थाना बहजोई मिर्जापुर नसरुल्ला गांव निवासी अपने देवर के ससुराल वाले जान मोहम्मद, रफीक, अब्दुल वहीद और रम्पुरा के शराफत पर ही इसका आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात छानबीन की तो झूठ से पर्दा उठता चला गया। सीओ आंवला संतोष कुमार सिंह खुद जांच के लिए गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला जिन लोगों पर आरोप लगा रही हैं वह उसके देवर के ससुराल वाले हैं। देवरानी निशात बेगम की छह अगस्त को फांसी लगाने के कारण मौत हो गई थी। आमिला का देवर और निशात का पति गुल मोहम्मद, सास प्यारी, ससुर निसार अहमद दहेज हत्या के आरोप में जेल में हैं। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन आंवला में नहीं मिली। आमिला बेटियों के साथ घर में सो रही थी। ऐेसे में गैंगरेप की बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। इसके बाद दिन भर में उसने कई बयान बदले। गुलजार के खाल में गोली लगने की बात सुनने के बाद ही अधिकारी घटना को संदिग्ध मान रहे थे। रात होते-होते झूठ के पर्दा उठ गया। 

गोली लगते ही मचाया था शोर
-एसपी देहात यमुना प्रसाद ने रात को पत्रकारों से बात करके  महिला और उसके पति का आरोप झूठा निकला। गुलजार ने खाल खींचकर केस बनाने को गोली अपने दोस्त से मरवा ली थी। पत्नी से कह दिया कि गोली की आवाज आते ही तुम अपने कपड़े फाड़ लेना और शोर मचा देना। महिला ने ऐसा ही किया। देर रात को अस्पताल में गुलजार ने भी बयानों की वीडियो बना ली गई। एसपी देहात ने खुद लगकर पूरे मामले का खुलासा कराया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल के पेट में लगी गोली आरपार निकल गई है। इसका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल हालत स्थिर है। उसको आईसीयू में भर्ती किया गया है।
डॉ. अमित कुमार, सर्जन सिद्धि विनायक अस्पताल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें