फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Fri, 27 Oct 2017 01:47 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 इज्जतनगर थाना क्षेत्र की त्रिलोक नगर कॉलोनी में एक सिपाही घर में कमरा बंदकर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या की वजह जरूरत से ज्यादा नशा और पत्नी से अलगाव बताया जा रहा है। सिपाही की तैनाती बिजनौर में थी।
विज्ञापन

 त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह (28) वर्ष 2011 बैच का कांस्टेबल था। बुधवार रात करीब नौ बजे उसने कमरा बंद कर पर्दे फाड़कर कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया फिर लटककर जान दे दी। रात में किसी वक्त घरवालों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। पीछे खिड़की से देखा तो पुष्पेंद्र का शव लटकता दिखा। घरवालों ने खिड़की का शीशा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे एसआई चमन गिरि ने शव का पंचनामा भरा। पुष्पेंद्र के पिता कुंदनलाल आंवला में संग्रह अमीन हैं। उन्होंने बताया कि बिजनौर कोतवाली में तैनात पुष्पेंद्र तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं गया था। करीब आठ महीने से पुष्पेंद्र की पत्नी सीमा सिंह अपने पांच साल के बेटे के साथ मायके सद्भावना कॉलोनी, कैंट में रह रहीं थीं। पुलिस को जांच में पता लगा कि पुष्पेंद्र शराब का लती था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बिजनौर एसएसपी को भी घटना की सूचना दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें