फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर बनाकर महिला से किया गैंगरेप

Thu, 18 Feb 2016 12:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने तीन लोगों पर बिजनेस पार्टनर बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की एक महिला ने बताया कि पति से अलग हो जाने के बाद वह प्राइवेट नौकरी करके अपना परिवार चलाती है। एक साल पहले उसकी मुलाकात गोल्डन ग्रीन पार्क 253 निवासी योगी ठाकुर से हुई। उसने सिविल लाइंस स्थित ई गुरुकल में नौकरी करने को कहा। उसने कहा कि वह जिन छात्रों को प्रवेश के लिए लाएगी उनकी एडमीशन फीस से कमीशन के साथ ही सैलरी भी दी जाएगी। महिला का कहना है कि बात बढ़ने पर योगी ठाकुर ने उसे अपना बिजनेस पार्टनर भी बनाने को कहा दिया। तब उसने पार्टनरशिप करते हुए दो लाख 80 हजार रुपये योगी के बिजनेस में लगाए और बतौर भागीदार अपने आफिस में एक चैम्बर में बैठकर काम करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि 24 जनवरी 2016 को योगी ठाकुर ने आफिस बुलाया। कहा कि कुछ ग्राहक बाहर से आए हैं। वह शाम पांच बजे आफिस पहुंची, तो योगी ठाकुर के अलावा दो अन्य लोग थे। जिनमें से वह विकास भारद्वाज निवासी बदायूं को पहचानती थी और तीसरे व्यक्ति को नहीं जानती थी। सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान योगी ठाकुर ने पीने के लिए कॉफी मंगवाई। जिसमें नशा मिला दिया गया। आरोप है कि नशे का फायदा उठाते हुए योगी ठाकुर और विकास भारद्वाज ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसे होश आया तो तीसरा व्यक्ति दरवाजे खड़ा होकर पहरेदारी करता नजर आया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। बुधवार को डीआईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें