फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी: ईडी ने भोला की दो संपत्तियां अटैच कीं

Thu, 18 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी की टीम ने आरोपी जगदीश भोला की मोहाली स्थित दो संपत्तियों को अटैच किया है। इनमें फेज-10 स्थित एक आलीशान मकान और गांव कांसल में 10 मरले का प्लॉट शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईडी की स्पेशल टीम ने बुधवार को दोनों संपत्तियों का कब्जा लेकर उनके बाहर बोर्ड लगा दिए। इन पर लिखा है कि यह संपत्ति भारत सरकार की है। जानकारों की मानें तो भोला के घर की मार्केट वैल्यू करीब 1.8 करोड़ और प्लॉट की मार्केट वैल्यू 2.5 करोड़ है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इस घर का इस्तेमाल ड्रग तस्करी के लिए करता था। भोला ईडी के अधिकारियों को अभी तक यह नहीं बता पाया है कि इस संपत्ति को खरीदने के लिए वह पैसे कहां से लाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2015 में ईडी ने एनआरआई अनूप काहलों और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी गिल की करीब तीन करोड़ की संपत्ति अटैच की थी।

काहलों और गिल को पंजाब पुलिस ने वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने भोला की अन्य संपत्तियां अटैच करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अगले कुछ दिन में यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें