फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ाया

Mon, 27 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित से मारपीट मामले की जांच को गई पुलिस को कुरमुरी गांव में महिलाओं ने दौड़ा दिया। इस पर पुलिस को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

गांव के शंकर लाल की बाइक फिसल गई तो वह गिर गया। आरोप है कि इस पर गांव के ही पूरन और उसके बेटे कृष्णपाल हंसने लगे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूरन और कृष्ण पाल ने शंकर लाल की पिटाई कर दी। शंकर लाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। सिपाही रामवीर सिंह यादव और एक अन्य सिपाही जांच के लिए रविवार शाम गांव पहुंचे। कृष्णपाल और पूरन घर में नहीं मिले। सिपाही रामवीर यादव ने घर की महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो वे भड़क गईं। आरोप है कि कुछ महिलाएं लाठी डंडे लेकर आ गईं। उन्होंने सिपाहियों से तुरंत चले जाने को कहा। सिपाहियों ने जांच करने देने को कहा तो आरोप है कि गाली गलौज होने लगी। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने लाठियों से सिपाहियों को दौड़ा दिया। बाद में शंकर लाल की तहरीर पर पूरन और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसएसआई एके सिंह ने बताया कि सिपाही जांच के लिए गए थे। महिलाएं अभद्रता करने लगीं इसलिए सिपाही वापस चले आए। दौड़ाने वाली बात निराधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें