फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक्स रैकेट चलाने वाला मोना किन्नर गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ऑटो रिक्शा किराए पर लेकर सैक्स रैकेट चलाने वाले मोना किन्नर समेत तीन लोगों को पुलिस ने चौपुला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। ग्राहकों के साथ सौदेबाजी करते समय उसकी मारपीट हो गई थी। मोना किन्नर को जमानत मिल गई, जबकि दोनों ग्राहक जेल चले गए।  थाना इज्जतनगर के डेलापीर नूरी मस्जिद के पास रहकर मोनू उर्फ मोना किन्नर सैक्स रैकेट चला रहा है। शहर में चौपुला पुल के नीचे, गांधी उद्यान के सामने, जंक्शन रोड, सेटेलाइट बस अड्डे के  पास, बीसलपुर चौराहा, संजयनगर तिराहा को मोना ने अड्डा बना रखा है। शनिवार की रात मोना की चौपुला चौराहे पर गोपाल और राहुल निवासी साहू गोपीनाथ के पास रहने वाले दो ग्राहक मिल गए। उसने लेनदेन विवाद हो गया। पुल के नीचे चौराहे पर दोनों की मोना से हाथापाई हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को मौके से पकड़कर कोतवाली ले आई। तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसएसआई गिरीश प्रसाद राज ने बताया कि मोना के पास कोई लड़की नहीं थी। उसका जिन लोगों से विवाद हो रहा था, उन्हें भी शांतिभंग की आशंका में बंद किया था। 
विज्ञापन


पहले भी कई बार बंद हो चुका है 
मोना किन्नर पर पुलिस भी मेहरबान रहती है। वह ठिकाने बदलता रहता है। थाना बारादरी में पहले मोना ने ठिकाने बनाए थे। कोतवाली, कैंट के अलावा इज्जतनगर में भी वह सैक्स रैकेट चलाता है। जिस थाना इलाके में बदनामी हो जाती है, वहां से ठिकाना बदलकर वह दूसरे थाने में चला जाता है।
विज्ञापन

        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें