पुलिस की सुस्ती से शहर में चोरों की फिर मौज आ गई है। शनिवार रात डॉक्टर के घर और दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों का मामल समेट ले गए। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट तो लिख ली मगर दुकानदारों को टरका दिया।
सुभाषनगर में बदायूं रोड पानी की टंकी के पास रहने वाले डॉ. सतीश चंद्र पाठक पत्नी के साथ मुदाराबाद गए थे। वहां उनके साले के घर में कार्यक्रम था। उन्हें शनिवार को ही लौटना था मगर देर होने के कारण वह मुरादाबाद में ही रुक गए। रविवार सुबह घर पहुंचे तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 90 हजार रुपए और दो लाख के जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में रिपोर्ट दर्ज की गई। को फोन किया, मौके पर सुभाषनगर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। मुकदमे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, चौपुला रोड पर मोबाइल दुकान और डीजे अल्ट्रासाउंड सेंटर के शटर काटर हजारों का माल चोरी हो गया। चौपुला बगिया के सुरेंद्र सिंह की चौपुला रोड पर ही मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर कटा मिला। चोर तीन हजार रुपए, दस मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।