फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को धोखा देकर शादी करने वाला मैनेजर पकड़ा गया

Thu, 18 Feb 2016 12:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर धोखे से बुधवार को दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहे बैंक मैनेजर ने प्रेमिका पर ही होटल में बंधक बनाने का आरोप लगा दिया। पुलिस उसे होटल से लेकर कोतवाल लाई तो हंगामा हो गया। मैनेजर के हवालात पहुंचने पर उसकी शादी भी टल गई। लड़की ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी रवींद्र का राजस्थान स्थित ओरियंटिल बैंक में मैनेजर पद पर चयन हो गया है। उसके करीब छह महीने से कैंट क्षेत्र की दूसरे संप्रदाय की एक लड़की से संबंध थे। लड़की का कहना है कि मैनेजर ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। अब उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। इसकी शिकायत पिछले दिनों सुभाषनगर थाने में हुई थी। यहां लिखित तय हुआ कि जब तक लड़की की शादी नहीं हो जाती, तब तक मैनेजर भी अपनी शादी नहीं करेगा, लेकिन मैनेजर ने यह समझौता तोड़ दिया और बुधवार को उसकी शादी की तारीख तय हो गई। इसका पता लगने पर लड़की ने विरोध किया तो मैनेजर लड़की से बात करने माल गोदाम रोड स्थित होटल में आ गया। यहां लड़की, उसकी मां, बहन और लड़के के अलावा उसके पिता और एक रिश्तेदार भी आए। लड़की समझौता तोड़ने की बात कहते हुए मैनेजर पर धोखा देकर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाने लगी। तभी मैनेजर ने अपने पिता नर सिंह के माध्यम से सुभाष नगर पुलिस तक सूचना दी कि उसकी प्रेमिका ने उसे बंधक बना लिया है। नर सिंह एसओ सुभाषनगर सतीश यादव से भी मिले। चूंकि होटल कोतवाली क्षेत्र में स्थित है, इसलिए सुभाषनगर पुलिस ने नर सिंह को वहां भेज दिया। एसएसआई गिरीश प्रसाद पुलिस बल के साथ दोपहर के समय होटल पहुंचे और मैनेजर को पकड़कर कोतवाली ले आए। लड़की और उसके परिवार वाले भी कोतवाली पहुंच गए। जिससे काफी हंगामा हो गया।
0
दो दिन तक कहीं नहीं जाने देना चाहती थी प्रेमिका
मैनेजर रवींद्र का कहना है कि उसकी प्रेमिका और परिवार वालों ने शादी का पता लगने पर उसे होटल में बंधक बना लिया था। बुधवार से बृहस्पतिवार तक वह उसे कहीं भी नहीं जाने देना चाहती थी, क्योंकि बुधवार की रात ही उसकी शादी होनी थी। मैनेजर का कहना है कि जिस लड़की से उसके माता पिता ने शादी तय की है, वह उसी से करेगा।
विज्ञापन

0
लड़की और मैनेजर में काफी दिनों से जान पहचान है। शादी की बात पता चलने पर दोनों होटल में बातचीत करने आए थे। जहां मैनेजर ने खुद को बंधक बनाने का हल्ला मचा दिया। जिसे कोतवाली लाया गया तो लड़की ने उसके खिलाफ प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण की तहरीर दे दी। मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- गिरीश प्रसाद, एसएसआई
0
मैनेजर की मंगेतर के घरवाले भी पहुंचे कोतवाली
मैनेजर रवींद्र की जिस लड़की से बुधवार को शादी होनी थी, उसके घरवाले भी उसके पकड़े जाने की सूचना पर कोतवाली पहुंच गए। मैनेजर के पकड़े जाने से वह मायूस होकर कोतवाली से लौट गए और शादी टल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें