फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की बंद कोठी में चोरों ने लगाई सेंध

Sat, 11 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
चाोरी
विज्ञापन
न्यायिक अफसर की बंद कोठी का रोशनदान काटकर चोरों ने उसमें सेंध लगा दी। शुक्रवार सुबह कोठी पर पहुंचे चौकीदार ने घटना की सूचना अपने पैतृक गांव गए न्यायिक अफसर को दी तो खलबली मच गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कोठी से चोर कितना सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट तक की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। 
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में एक कोठी में रहने वाले न्यायाधीश अखिलेश कुमार लघुवाद न्यायाधीश हैं। एक जून को कोर्ट का ग्रीष्म अवकाश शुरू होने के बाद वह अपने परिवार साथ दो जून को ही एटा स्थित अपने पैतृक गांव दरियावन चले गए थे। कोठी पर दो चौकीदारों की ड्यूटी लगी हुई थी। चौकीदार बृजलाल और छंगाराम को न्यायाधीश ने अपनी कोठी की चाबी दे रखी थी। चौकीदार बृजलाल का कहना है कि जब वह शुक्रवार सुबह कोठी के पीछे वाले दरवाजे की ओर गया तो वहां दरवाजा खुला देकर उसे चोरी की आशंका हुई। चौकीदार ने न्यायाधीश के अर्दली को चोरी की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंच गई। न्यायाधीश अखिलेश के करीबी संजय गुप्ता ने बताया कि घर से कितना सामान चोरी हुआ है, इसका सही आंकलन न्यायाधीश के परिवार के लौटने के बाद ही हो पाएगा।  चोरों ने घर में दाखिल होकर दो अलमारी काटी हैं। इसके अलावा एक अन्य लोहे की अलमारी को काटने की कोशिश की गई। न्यायाधीश की ओर से एक एलसीडी टीवी चोरी जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें