फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चौकी इंचार्ज को दरोगा ने जड़े थप्पड़

Thu, 22 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
एसअाई शम‌िला शमाऱ्
विज्ञापन
थाना सुभाषनगर में एक मुल्जिम की पिटाई का विरोध करने पर एक दरोगा ने महिला चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा के साथ गाली-गलौज की और उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता के एसएसपी से शिकायत करने पर जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा पति का श्राद्ध करने के बाद थाने पहुंची थीं। उनके क्षेत्र के तौकीर रजा खां और उनके किराएदार के लड़के शानू उर्फ गुड्डू में मारपीट हो गई थी। शानू ने ईंट से तौकीर रजा की नाक पर हमला किया था। इसलिए शानू के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी। तौकीर के कहने पर दरोगा महेंद्र यादव शानू की पिटाई कर रहे थे। शर्मिला ने कहा- मामला मेरे इलाके का है। आप तौकीर के कहने पर शानू की पिटाई मत करो, मैं खुद इस मामले को देख लूंगी। शर्मिला का आरोप है कि इसी बात को लेकर दरोगा महेंद्र सिंह यादव ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उनको कई थप्पड़ जड़ दिए। महिला दरोगा ने जैसे ही मामले की सूचना एसएसपी को दी, उन्होंने एसपी सिटी को मामला देखने को कहा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एसपी सिटी ने महिला दरोगा को बुलाकर उनका पक्ष जाना और आला अफसरों को जानकारी दी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच सीओ द्वितीय स्नेहलता को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें