फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में बुजुर्ग महिला ने कर लिया आत्मदाह

Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीबाड़ी के हाता फालतूनगंज की संकरी गली में स्थित मकान की दूसरी मंजिल के आंगन में शुक्रवार शाम 58 वर्ष की महिला ने आत्मदाह कर लिया। उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग में जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई और आग फैलने से बरामदे में रखे कपड़े आदि सामान जल गया। घर में लगी आग बुझाने में फायर कर्मियों को बेहद मशक्कत करनी पड़ी। आत्महत्या की वजह प्रथम दृष्टया पति से अनबन बताई जा रही है। 
विज्ञापन

बारादरी इलाके की कालीबाड़ी के हाता फालतूनगंज निवासी ओमप्रकाश बीमार रहते हैं। उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी और दो बेटे विक्की व ललित अविवाहित हैं। विक्की पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है और ललित बीसलपुर (पीलीभीत) में ट्रांसपोर्ट एजेंसी में काम करता है। ललित और विक्की शुक्रवार सुबह काम पर चले गए। घर पर उनके पिता ओमप्रकाश और मां लक्ष्मी देवी ही रह गए। ओम प्रकाश नीचे वाले कमरे में थे, जबकि लक्ष्मी देवी ऊपर स्थित कमरे में थीं। उन्होंने कमरे में रखी दो लीटर की बोतल से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाकर वह कमरे से भागकर बरामदे में होते हुए आंगन में आ गईं। लक्ष्मी के कपड़ों में लगी आग की लपटें तेजी से उठीं। आग फैलने से बरामदे में रखे कपड़े और कुछ सामान भी जल गया। वृद्धा की आग में जलकर मौके पर ही मौत हो गई। आग की जानकार पाकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड भी आ गई, लेकिन कालीबाड़ी रोड से काफी अंदर को संकरी गली में घर होने के कारण लंबा पाइप लगाकर बमुश्किल आग बुझाने को पानी पहुंचाया गया। पानी डालकर आग को बुझाया गया। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। लक्ष्मी देवी ने जिस बोतल से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का था, उसमें कुछ तेल पाया गया। जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक वृद्धा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह किया है। इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि वृद्धा की उसके पति से अनबन होती रहती थी। इसी वजह से उसने आत्मदाह कर जान दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
0
सुबह खाना खिलाकर भेजा था मम्मी ने
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले विक्की ने बताया कि शुक्रवार सुबह मम्मी ने खाना बनाया था। घर पर सब कुछ ठीक ठाक था। वह खाना खाकर ड्यूटी चला गया। साथ ही उसका भाई ललित भी बीसलुपर ट्रांसपोर्ट पर काम करने चला गया। शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनकी मम्मी ने आग लगा ली है। विक्की ने बताया कि घर में कोई वाद विवाद नहीं था। 
विज्ञापन

0
बेटी के घर से शाम को लौंटी थीं लक्ष्मी
लक्ष्मी की विवाहित बेटी कमला का घर बिहारीपुर मोहल्ले में है। दोपहर के समय लक्ष्मी कमला के बच्चों को देखने गईं थी और उनके लिए अंगूर भी लेकर गई थीं। कमला ने बताया कि उनकी मां काफी देर तक उनके पास रुकी और किसी तरह की कोई बात नहीं थी। वह हंसी खुशी उनके घर से आई थीं। रास्ते में लक्ष्मी ने होली के लिए पापड़ भी खरीदे थे, जो नीचे कमरे में ही रखे रह गए और उन्होंने ऊपर जाकर आत्मदाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें