फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर का सभासद कोर्ट में हाजिर, भेजा जेल

Mon, 29 Feb 2016 02:08 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स को शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने के आरोपी टनकपुर के सभासद मुकेश साहू कोर्ट में हाजिर होकर जेल चले गए। कोतवाली पुलिस को मुकेश की बलात्कार के आरोप में तलाश थी।
विज्ञापन

  सभासद पर करीब बीस दिन पहले एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद सप्लीमेंट्री रिपोर्ट लेकर नर्स के कोर्ट में कलमबंद बयान कराने चाहे ताकि आरोपी को सजा मिल सके। लेकिन, सभासद के पिता ने नर्स को शादी का आश्वासन दे दिया। इसके चलते उसने कलमबंद बयान दर्ज कराने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली। तीन दिन पहले सभासद ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए अर्जी दी तो कोतवाली से आख्या मांगी गई। विवेचक नर्स राज्य महिला आयोग में दिए गए प्रार्थना पत्र का जवाब दाखिल करने गईं थीं। उनकी गैरहाजिरी में एसएसआई ने दूसरे उप निरीक्षक से सभासद की अर्जी पर रिपोर्ट लगवाकर कोर्ट भिजवा दी। शनिवार को सभासद कोर्ट में हाजिर हुए तो उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विवेचक उप निरीक्षक शारदा चौधरी ने बताया कि सोमवार को वह कोर्ट में पीड़िता के कलम बंद बयान दर्ज कराएंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें