फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल साहब! इस लड़के से शादी करा दो

Mon, 29 Feb 2016 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल साहब! ये मेरा प्रेमी है अब शादी से मुकर रहा है इससे मेरीे शादी करा दो। यह गुहार लेकर 29 साल की एक मिहिला रविवार शाम को कोतवाली पहुंची। तीन बच्चों की मां इस महिला ने बताया कि पड़ोस के 19 साल के लड़के से उसके पिछले पांच सालों से संबंध हैं। लड़का उससे अब शादी नहीं कर रहा है। महिला पहले तो रेप का आरोप लगाकर लड़के पर कार्रवाई की मांग करती रही, पर पुलिस ने जब फोन करके प्रेमी को मौके पर बुलाया तो मसला ‘प्रेमी, प्रेमिका और वो’ का निकला। अंत में एसएसआई ने दोनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे लड़के ने पुलिस को बताया कि वह उससे शादी करेगा, पर वह अपने देवर से बात करती है, जो उसे पसंद नहीं। इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई और बात कोतवाली पहुंची। महिला के पति का तीन साल पहले बीमारी से देहांत हो चुका है। महिला ने बताया कि पति की बीमारी और मौत के बाद उक्त लड़के से मिले भावनात्मक सहयोग के कारण वह उसके करीब आ गई।  लड़के ने शादी का वादा करके उसे फंसाया है। प्राइवेट नौकरी कर रहा अनपढ़ प्रेमी पुलिस को सफाई देने लगा कि वह उससे शादी करेगा, पर वह किसी और से कोई वास्ता न रखे। छोटी उम्र के लड़के से संबंध पर एसएसआई गिरीश प्रसाद राज महिला को समझदारी से काम लेने की सलाह देते रहे। पर प्रेमी जोड़ा नहीं माना और आपस में फैसला करने की बात कहकर चलता बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें