तांत्रिक ने भूत भगाने की बात कहकर लड़की को पीटा
क्षेत्र के आसपुर गौंटिया में एक तांत्रिक झाड़फूंक कर लोगों को लूट रहा है। उसने भूत भगाने की बात कहकर एक लड़की को बेरहमी से पीटा। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। शीशगढ़ के गांव जाफरपुर निवासी एक ग्रामीण बेटी पर भूत का चक्कर बताया गया। जिसका इलाज कराने के लिए लड़की के नाना उसे लेकर रविवार को आसपुर गौंटिया निवासी तांत्रिकके पास आए। लड़की के साथ उसके और भी परिजन भी आए थे। कब्रिस्तान में झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक के पास जब लड़की को ले जाया गया तो वह उसे गालियां देने लगा और लड़की को डंडों से पीटने लगा। साथ में उसके लड़के और पत्नी ने भी लड़की की पिटाई की। उसको इतना मारा पीटा कि वह चल भी नहीं पा रही है। लड़की के नाना ने थाने में तांत्रिक अली खान व उसके दो बेटे और पत्नी के खिलाफ तहरीर दे दी है