फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट की कार से एक लाख उड़ाए

Sat, 30 Jan 2016 01:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केसर चीनी मिल बहेड़ी के वाइस प्रेसीडेंट की कार से टप्पेबाज एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी पाकर एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

किला क्षेत्र में रहने वाले शरद कुमार मिश्र केसर चीनी मिल बहेड़ी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। वह दोपहर के समय अपनी कार से बहेड़ी से बरेली आ रहे थे। भोजीपुरा से बाइक सवार दो युवक कार के पीछे लग गए और पहिया पंचर होने का इशारा किया। इस पर बरेली पहुंचकर हार्टमैन कॉलेज के पास कार में हवा डलवाई गई। इसी बीच कार से बैग गायब हो गया। जबकि कार में बैठे मालिक और चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। किला स्थित अपने आवास पहुंचे शरद मिश्रा ने कार में बैग गायब देख इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बैग में एक लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। एसओ इज्जतनगर सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार से रुपये भरा बैग चोरी करने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें