धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सीओ द्वितीय ने निर्माण रुकवाकर मामला शांत कराया लेकिन उनके जाते ही रातोंरात धर्मस्थल बनाकर उस पर लिंटर भी डाल लिया गया। इससे हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
मुरावपुरा गांव में कुछ दिन पूर्व एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल का निर्माण शुरू किया तो दूसरे समुदाय ने इसे नई परंपरा बताकर विरोध जताया। इससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। सीओ सीमा यादव ने उस समय कहा कि नया निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद भी धर्मस्थल का निर्माण कर उस पर लिंटर डाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुलू, कृष्णपाल, रसीद, रियासत, रफीक, अब्दुल, सलाम, हनीफ, महबूब, साबिर, बाबू अहमद, वहीद अहमद, वकील अहमद आदि 19 लोगों को मुचलका पाबंद किया हैै। गांव में तीन साल पहले बारावफात जुलूस के रास्ते को लेकर दोनों समुदाय एक-दूसरे पर हमलावर हो गए थे, तब एक सप्ताह गांव में पीएसी तैनात रही थी।