फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव पर लूट का मुकदमा

Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। कस्बा देवरनियां के रहीस मियां ने कस्बे के ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट करने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा देवरनियां के रहीस मियां लगभग डेढ़ माह पहले थाने वाले मियां उर्फ शेख हिसामुददीन की मजार पर उर्स में आए थे। जिसमें उर्स कमेटी के रहीस मियां अध्यक्ष थे। उर्स में लगभग बारह बजे कव्वाली चल रही थी। कस्बे के ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाफिज इकराम रजा खां, हसनैन रजा खां, सुनयन खां, रिजवान, जीशान, परवेज, शाहबुददीन, नसीमुददीन और एक अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर आए। रहीस मियां के साथ मारपीट की और वहीं उर्स के चंदे के पैंतालीस हजार रुपये भी लूट कर ले गए। देवरनियां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जिस पर आजडीआईजी से शिकायत की गई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने सपा के प्रदेश सचिव हाफिज इकराम रजा खां समेत नौ लोगों के खिलाफ रहीस मियां ने मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाफिज इकराम रजा खां ने बताया कि रहीस मिंया और उसके अन्य साथियों ने उनके ढाबे पर उनके भाई सुनयन खां के साथ मारपीट और ढाबे की तिजोरी से इक्कीस हजार रुपये लूटे थे। जिसका उन्होंने रहीस मियां के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इसी के बदलने उसने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें