फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे छात्र का भी शव किरमिच के पास ही मिला, एक का दाहसंस्कार

Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों से बातचीत करते पूर्व विधायक एमएल रंगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नहर में डूबे दूसरे छात्र अजय का शव भी मिल गया है। अजय का शव किरमिच से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। मंगलवार को सक्षम का शव भी किरमिच में ही मिला था। खास बात यह है कि अजय के शरीर पर भी चोट के निशान होने की बात कही जा रही है। शव मिलने के बाद पुलिस एलएनजेपी अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन


यहां फारेसिंक टीम भी पहुंची और दोनों शवों का परीक्षण किया। लेकिन पोस्टमार्टम की सही रिपोर्ट नहीं आने का अंदेशा जताते हुए, डॉक्टरों ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ सक्षम के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने उसका दाहसंस्कार कर दिया।

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब किरमिच में ही अजय का शव भी ग्रामीणों को उतराता दिखाई दिया। जहां सक्षम का शव मिला था, उससे करीब एक किलोमीटर दूर अजय का शव मिला। लोगों ने गांव के सरपंच ओमप्रकाश को सूचना दी। फिर पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक अजय के शरीर पर भी चोट के निशान हैं। बताया जाता है कि उसके दोनों पैर टूटे हुए थे। गरदन भी टूटी हुई बताई जा रही है। इधर परिजनों ने पहले से ही छात्रों की हत्या का आरोप लगाया हुआ है। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौतियां बढ़ गई है।

लोगों की भीड़ उमड़ी
जब अजय का शव भी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तब मॉर्चरी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बजाज और कई भाजपा कार्यकर्ता के अलावा कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भी पहुंचे। पुलिस को एक बारगी लगने लगा था कि लोग फिर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस बल भी वहां मौजूद रहा।

जुड़वा भाई था अजय
पोस्टमार्टम के लिए दौरान अस्पताल आए अजय के एक रिश्तेदार ने बताया कि अजय का एक भाई विजय भी है। अजय और विजय दोनों जुड़वा भाई थे। दोनों ही एक साथ 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। अजय की एक बहन भी है जो बीए की छात्रा है।

कौन थी वह महिला?
सबसे बड़ा सवाल अब प्रत्यक्षदर्शी महिला को लेकर सामने आ रहा है। सक्षम के चाचा सोनू के अनुसार ज्योतिसर की बताई जा रही महिला ने ही यह बात कही थी कि उसने वहां लड़कों को मारपीट करते देखा था। इस महिला की तलाश भी ज्योतिसर में मंगलवार को की गई थी। लेकिन उसका पता नहीं चला था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस भी अब इस महिला को अहम मान रही है। यदि उसने किसी और को देखा होगा तो उसके हुलिये की जानकारी लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। बताया जाता है कि पुलिस भी इस महिला की तलाश करवा रही है। ताकि उससे उस दिन के घटनाक्रम की जानकारी ले सके जो उसने देखा था। पुलिस ने अभी तक किसी को नामजद भी नहीं किया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझा भी लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें