फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी साहब हमें कु त्ते से निजात दिलाओ

Wed, 30 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
ज्ञापन
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर इलाके के रजत बिहार के लोगों की भीड़ ने एसपी सिटी समीर सौरभ को घेराव करके कहा कि हमें पड़ोसन के कु त्ते के निजात दिला दो। वह हमारे बच्चों पर कु त्ता छोड़ देती है। कई बच्चों को उसके कुत्ते ने काट लिया है। विरोध करने पर महिला मोहल्ले के लोगों को घर में घुसकर मारपीट करके लूटपाट करने के आरोप में जेल भिजवाना चाहती है। 
विज्ञापन

मंगलवार को संजीव कुमार की अगुवाई में मोहल्ले वालों की भीड़ पहले एसएसपी ऑफिस पहुंची। वह नहीं मिले तो भीड़ ने एसपी को घेर लिया। उनका कहना था कि चार महीने पहले रजत बिहार में जूता कारोबारी विष्णु गुप्ता ने मकान खरीदा है। उसकी पत्नी अनीता कुत्ता पालती हैं। वह कुत्ते को अपने घर से आगे से गुजरने वाले बच्चों पर छोड़ देती हैं। डरकर भागने पर कुत्ते हमला कर देता है। इस पर वह हंसती हैं। 26 मार्च को सतीश कुमार यादव के  दस वर्षीय बेटे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो अनीता ने बदसलूकी कर दी। जिसकी शिकायत भी हम लोगों ने थाने में की। अगले ही अनीता और उनके परिवार के लोगों ने एसएसपी के यहां शिकायत दर्ज कराकर उल्टा घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा दिया। एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें