फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने तंग किया तो जिंदा जल गई

Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हजियापुर में रहने वाली 10 वीं की छात्रा को शोहदे ने इतना परेशान किया कि उसने मंगलवार को अपने घर में ही आत्मदाह कर लिया। अस्पताल में काफी जतन के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। परिवार वालों का कहना है कि शोहदा शादी के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर छात्रा और उसके घर वालों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में 10 वीं में पढ़ती थी। घर वालों का कहना है कि वह रिक्शे से स्कूल जाती थी तो हजियापुर का ही अंकित ठाकुर तीन महीने से उसका पीछा करता था। वह अश्लील बातें करता था। कई बार वह छात्रा को धमकाने के लिए उसके स्कूल भी पहुंच गया। छात्रा ने घरवालों से इस बात की शिकायत की थी मगर बदनामी के डर से वे पुलिस में जाने से बचते रहे। इससे अंकित के हौसले और बढ़ गए। उसने घर जाकर शादी न करने पर छात्रा, उसके इकलौते भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पिता ने बताया कि छात्रा को डरा सहमा देख दो दिन से वह खुद उसे छोड़ने और लेने जाते थे। मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी को लेकर घर लौटे। वह ससुराल से आई दो बड़ी बेटियों से बातें कर रहे थे। तभी छात्रा रसोई में गई और मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिवार वालों ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। पिता की ओर से मंगलवार शाम को ही थाना बारादरी में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें