फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ बिथरी ने जिला पंचायत सदस्य को हड़काया

Sat, 04 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद होने पर आईएमसी नेता एंव जिला पंचायत सदस्य हाफिज शराफत अली ने एसओ बिथरी कमल सिंह यादव से फोन पर बात की तो वह भड़क गए। उन्होंने फोन पर ही जिला पंचायत सदस्य को जमकर हड़काया। कहने लगे तुम जैसे नेता बहुत देखे हैं। हमें डारेक्शन मत दो। हम जानते हैं। क्या कार्रवाई करनी है। 
विज्ञापन

आईएमसी के जिलाध्यक्ष नदीम ने शिकायत मिलने पर एसओ को फोन मिलाया तो उनसे भी अभद्रता करने लगे। कहने लगे कार्रवाई हो रही है। आप लोग हमें मत समझाओ हमें क्या करना है। आईएमसी के प्रवक्ता डॉ.नफीस अहमद से भी एसओ ने अभद्रता की। शुक्रवार को देर शाम डॉ.नफीस की अगुवाई में आईएमसी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी समीर सौरभ से मुलाकात करके एसओ के फोन पर अभद्रता करने की शिकायत की। उन्होंने फोन पर ही एसओ को लाइन पर सुधरने की हिदायत दी। साथ ही शिकायत की जांच एएसपी आकाश तोमर को दे दी। इस मौके पर मुनीर इदरीशी, राशिद चौधरी, तसब्बर हुसैन, शमशाद प्रधान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें