फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक खरीदने आए टप्पेबाजी करने लगे

Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
व‌िकास
विज्ञापन
दिल्ली से स्मैक खरीदने आए दो युवकों ने बरेली में टप्पेबाजी करनी शुरू कर दीं। ताबड़तोड़ टप्पेबाजी से पुलिस परेशान हो गई। सोमवार को देर शाम सराफ की कार से दस लाख रुपये के जेवर से भरा बैग पार करते समय विकास नाम का शातिर टप्पेबाज पकड़ा गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। विकास ने कई घटनाएं कुबूल की हैं। पुलिस की एक टीम दिल्ली में उसके साथी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के सराफ रवि वर्मा की कार से दस लाख रुपये के जेवर से भरा बैग उड़ाकर ऑटो रिक्शा में रखते दिल्ली के इंद्रापुरी का रहने वाला विकास पकड़ा गया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके साथ सागर नाम का दूसरा साथी था। पुलिस के मुताबिक दोनों ही टप्पेबाज बरेली में स्मैक खरीदने आए थे। शुक्रवार को वह जंक्शन पर आकर उतरे और यहीं ठिकाना बना लिया। सागर पहले भी यहां आता रहता था। वह कहीं से स्मैक खरीद लाया। स्मैक पीने के बाद दोनों टप्पेबाजी करने निकल गए। उन्होंने कोतवाली इलाके में चौपुला चौराहा से अय्यूब खां की तरफ आने वाले रास्ते पर बदायूं से बिल्सी निवासी सराफ  अनुज वार्ष्णेयकी कार को निशाना बनाया। बोनट पर मोबिल ऑयल गिरा होना बताकर कार में रखा जेवर से भरा बैग उड़ा लिया। इसके अलावा इज्जतनगर इलाके में उन्होंने कार से कैमरा चोरी कर लिया। पुलिस का दावा है कि विकास और उसके साथी ने और भी कई घटनाएं शहर में की हैं। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि विकास के साथी सागर का भी इंद्रापुरी में ही घर है। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। सराफ का जेवर वही लेकर भागा है। उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ में आएगा। 
इंद्रापुरी तो टप्पेबाजों की नगरी है
विकास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इंद्रापुरी में टप्पेबाजों और लुटेरों के कई गैंग हैं। वह दिल्ली निकलने के बाद जहां मौका लगता है वारदात करने के बाद लौट जाते हैं। ठहरने के लिए वह रेलवे स्टेशन और जंक्शन को ही ठिकाना बनाते हैं। 
विज्ञापन

स्मैक पीकर करते हैं वारदात
विकास ने पुलिस को बताया कि स्मैक पीने के बाद उनके शरीर में फुर्ती आ जाती है। उन्हें डर भी नहीं लगता है। इसलिए वह स्मैक पीने के बाद ही घटना को अंजाम देने के लिए निकलते हैं।  
अपराध का तरीका 
कार पर मोबिल ऑयल पड़ा होने की सूचना देकर टप्पेबाज अपने शिकार को रोक लेते हैं। वह जैसे ही बोनट उठाकर कार को देखने लगते हैं, वह पीछे से आकर कार से रखा सामान लेकर भाग जाते हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें