उत्तराखंड में सिडकुल के वित्त नियंत्रक शैलेंद्र शंकर सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह सोमवार दोपहर भीषण हादसे में घायल हो गए। उनकी इनोवा कार मीरगंज ओवरब्रिज की ढलान पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे देहरादून से लखनऊ रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे। हादसा सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मीरगंज ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर ढलान से उतरते वक्त हुआ। शैलेंद्र शंकर सिंह (52) अपनी पत्नी आशा सिंह (50) के साथ इनोवा कार से जा रहे थे। कार शैलेंद्र खुद चला रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। कार ने पांच पलटी खाई और एकदम उलटी हो गई। राहगीरों और दुकानदारों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आशा सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
उत्तराखंड में सिडकुल के वित्त नियंत्रक शैलेंद्र शंकर सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह सोमवार दोपहर भीषण हादसे में घायल हो गए। उनकी इनोवा कार मीरगंज ओवरब्रिज की ढलान पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे देहरादून से लखनऊ रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे।
हादसा सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मीरगंज ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर ढलान से उतरते वक्त हुआ। शैलेंद्र शंकर सिंह (52) अपनी पत्नी आशा सिंह (50) के साथ इनोवा कार से जा रहे थे। कार शैलेंद्र खुद चला रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। कार ने पांच पलटी खाई और एकदम उलटी हो गई। राहगीरों और दुकानदारों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आशा सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।