मॉडल टाउन स्थित शेखर प्राइड स्कूल में मंगलवार को ताला लगा दिया गया है। यहां प्री नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक की पढ़ाई होती थी। एक सप्ताह पहले चार साल के बच्चे से स्कूल के स्टॉफ द्वारा कुकर्म का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यहां जांच की गई। कुकर्म की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन स्कूल प्रबंधन किसी प्रकार की कोई मान्यता नहीं दिखा सका। जिसके बाद स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) महानगर नरेंद्र सिंह पवार 29 जुलाई को स्कू ल पहुंचे थे। यहां मान्यता न होने पर तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद करने को कहा गया था और कर्मचारियों के लिखित बयान मांगे थे। स्कूल की ओर से जो सूचना बेसिक विभाग को भेजी गई है उसमें उन्हाेंने अपने स्कूल को बंद करने की बात कही है। साथ ही बयान में कथित कुकर्म की घटना स्कूल में होने से इंकार किया है। शेखर प्राइड स्कूल में करीब सवा सौ बच्चे पढ़ते हैं।
वर्जन-
स्कूल को बंद कर सूचित करने को कहा गया था। मंगलवार को सूचना मिली है कि स्कूल बंद कर दिया गया है और स्कूल के बयान भी कार्यालय भेजे गए हैं। यहां कक्षाएं नहीं चलेंगी।
नरेंद्र सिंह पवार, बीईओ व जांच अधिकारी