फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदियों की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों कैदियों के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

फरवरी 2016 में आंवला थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी चेतराम (60) को हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद मार्च 2016 से वह सेंट्रल जेल में बंद था। जेल में रहने के दौरान चेतराम को बीमारियों ने घेर लिया। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुआबोझ निवासी किशनलाल (73) को हत्या के जुर्म में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पीलीभीत जिला जेल से सात मार्च 1998 को उन्हें यहां सेंट्रल जेल लाया गया था। कैदी किशनलाल पिछले कई महीने से बीमार थे। कई बार उन्हें जेल अस्पताल और जिला चिकित्सालय में भर्ती रखा गया था। बृहस्पतिवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें