Schoolgirl molested by bicycle stopped Sohdon
कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्रा की साइकिल के आगे शोहदों ने बाइक लगा दी और उससे छेड़छाड? करने लगे। घबराकर छात्रा अपने घर भागी। यहां अपने पिता को पूरी घटना बताई तो वह मौके पर पहुंचे तो शोहदे उनको भी धमकी देने लगे। पिता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सुभाषनगर की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा शांति विहार के निकट सत्योदय स्कूल से अपने घर वापस लौट रही थी। पिता का आरोप है कि रास्ते में उसकी बेटी को प्रताप पुत्र सियाराम और दीपक पुत्र सुशील गुप्ता निवासी गली नंबर पांच गणेश नगर ने बाइक लगाकर रोक लिया और अभद्रता करने लगे। उनकी बेटी दोनों शोहदों से बचकर भागी तो आगे आकर दोनों ने फिर उसकी साइकिल के आगे बाइक लगा दी। किसी तरह लोगों के बीच बचाव के बाद उनकी बेटी ने घर आकर पूरी घटना बताई तो वह खुद मौके पर गए। यहां उनको छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दोनों युवक मिल गए। जब उनसे शिकायत की तो वह उनको भी देख लेने की धमकी देने लगे। उसी समय 100 डायल पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही शोहदे वहां से भाग गए। पिता का कहना है कि दोनों शोहदे अपराधी किस्म के हैं। उनकी बेटी समेत पूरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।