फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने दो तांगों को रौंदा, बड़ा हादसा टला

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू गति से दौड़ती स्कूल बस ने प्रेमनगर इलाके में दो तांगों को रौंद दिया। इसमें एक तांगे का घोड़ा मर गया। दोनों तांगों के चालक बाल-बाल बच गए। बस की चपेट में आकर स्कूटर सवार महिला जख्मी हो गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चौधरी तालाब मोहल्ला निवासी जुबैर घोसी और सैदपुर हाकिंस के मोहम्मद नूर तांगे में फर्री लेकर बिहारीपुर करोजान जा रहे थे। प्रेमनगर इलाके में केडीएम इंटर कॉलेज के पास सामने से आई एक स्कूल बस ने दोनों तांगों को रौंद दिया। बस की टक्कर लगने से दोनों तांगे टूट गए। गंभीर चोटें आने से जुबैर का घोड़ा मर गया। मोहम्मद नूर के घोड़े की दो टांगे टूट गईं। जुबैर व मो. नूर को भी चोटें आईं। उसी वक्त भैरोंनाथ पुरम कालोनी निवासी चंद्र गुलशन की पत्नी लता गुलशन स्कूटर पर बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, जो उसी स्कूल बस की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद इकट्ठे हुए लोगों ने बस को चालक समेत मौके पर रोक लिया। बस में बैठे बच्चों को नीचे उतारकर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर कोहाड़ापीर चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में तीनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिससे लिखा पढ़ी नहीं कराई गई।
हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र के इग्रा गांव निवासी 55 वर्षीय इंदर सिंह 14 अक्तूबर को नैनीताल रोड पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें