फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीपुर में क्रिकेट को लेकर तलवारें निकली, पथराव

Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
मारपीट, थर्ड डिग्री टॉर्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारादरी के सतीपुर में क्रिकेट को लेकर बवाल हो गया। मारपीट और पथराव के बीच तलवारें निकल आईं। इसमें सपा नेता समेत तीन लोग जख्मी हो गए। खुराफातियों ने शहर में दो समुदायों के बीच बवाल होने की अफवाह फैला दी। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामला निपटा दिया है।
विज्ञापन

सतीपुर रोड पर नवादा शेखान शांति बिहार में रहने वाले जगदीश कुमार के प्लाट में सुहेल, मारूफ, फैजी आदि और दूसरे पक्ष के आकाश गिरीश, बबलू, मेकू उर्फ भूरा क्रि केट खेल रहे थे। शाम करीब छह बजे एक पक्ष के खिलाड़ी को गेंद लग गई। इसके बाद कुछ लड़के प्लाट पर पहुंचकर खेल बंद करने की बात करने लगे। इसी को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और हंगामा होने पर राजू मौर्य की डेयरी पर बैठे लड़के भी वहां पहुंच गए। डेयरी के बराबर में ही सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान का घर है। उनके घर पर पथराव होने लगा और तलवारें निकल आईं। इधर, नवादा शेखान और शांति बिहार से भी लोग निकल आए। मारपीट और पथराव के बीच मोहसिन के हाथ में चोट लगी। सुहेल के सिर में और इरफान के भी शरीर में कई स्थानों पर चोट आई। इसी बीच किसी ने फोन करके 100 नंबर को बता दिया। चौकी इंचार्ज जगतपुर उरेंद्र सिंह भीड़ को भगाकर मामला शांत कराकर अधिकारियों को बताने के बाद घायलों को मेडिकल के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान लड़कों में विवाद हो गया था। घायलों की तरफ से एनसीआर दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें