फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पकड़ने के लिए दौड़े एसआरएमएस के डॉक्टर ट्रेन से गिरे

Sat, 01 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन से मोबाइल चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ने में श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहे डॉ. रजत दुबे जख्मी हो गए। चोर ने बाहर से कोच का गेट बंद कर दिया था इससे टकराकर डॉक्टर का सिर फट गया और वे गिर पड़े। स्टेशन मास्टर अरविंद बघेल ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिलवाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जीआरपी ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी डॉ. रजत दुबे  शुक्रवार को चंडीगढ़-गोरखपुर हॉलीडे स्पेशल से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। वह पिता राकेश चंद्र दुबे के साथ यात्रा कर रहे थे। बरेली से सुबह 7.05 बजे चलकर सवा ग्यारह बजे ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची। इस दौरान बोगी की सफाई कर रहे एक लड़का चार्जिंग में लगा उनका मोबाइल निकालकर भाग निकला। डॉ. रजत भी उसके पीछे भागे लेकिन, चोर ने बाहर से गेट बंद दिया। गेट से टकराकर डॉक्टर का सिर फट गया। जीआरपी उपनिरीक्षक अजीत शुक्ल ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें