भिवानी में बिकी हुई जमीन दोबारा बेच करीब 21 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले की तहसील महम के गांव निडाना वासी महिला दीपकलां ने बताया कि उसने चांग गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन खरीद में उसके साथ धोखाधड़ी हुई और जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी। उसके साथ धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की। जिसके बाद शिकायत सिविल लाइन थाना पहुंची और मामला दर्ज किया गया। मामले में सिविल लाइन थाना से एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि जमीन पहले भी बेचे जाने की शिकायत की है। मामले में फिलहाल निडाना वासी जयपाल, बिट्टू,अमरपति, बामला वासी सुभाष नंबरदार, ज्ञानेंद्र चौहान, मैनपाल नंबरदार तिगड़ाना, सुनील सुनारियां कला, ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।