फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में बंधक बनाकर युवती से रेप

Fri, 26 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को घर लौट रही युवती ने ऑटो ड्राइवर और उसके चार साथियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और मकान में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी न ही युवती का मेडिकल कराया। युवती का कहना है कि एसएसपी के बाद अब डीजीपी से शिकायत की गई है। 
विज्ञापन

 अशरफ खां छावनी की रहने वाली युवती के अनुसार 19 अगस्त की रात मिनी बाईपास से अपने घर जाने के लिए उसने परिचित ऑटो ड्राइवर बिलाल निवासी चंदपुर जोगियान को फोन करके बुलाया था। बिलाल अपने साथी कमर भाई के साथ ऑटो लेकर उसके पास पहुंचा। वह ऑटो में सवार हो गई तो रास्ते में बिलाल ने उसने पानी पीने को दिया। पानी पीते ही वह बेहोश होने लगी। आरोप है कि इसके बाद दोनों  उसे एकांत के किसी मकान में ले गए और बंधक बनाकर रेप किया। सुबह होश में आई तो उसे बिलाल और चार अन्य लोग उठाकर ले जा रहे थे। उसी समय मकान के बाहर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति आया और बिलाल से कहने लगा कि ये क्या किया। इसके बाद बिलाल समेत पांचों उसे ऑटो में बिठाकर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर किला पुल के पास छोड़ दिया। 
रेप का आरोप लगाने वाली युवती की तहरीर मिली है। वह आरोपी युवक की पहले से परिचित है। इससे पहले आरोपी युवक की बहन भी अपने जेठ के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा लिखा चुकी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें