बरेली। कर्मचारी नगर के बाला जी फोटो स्टूडियो में नाबालिग से रेप की कहानी को सुलझाने के लिए पुलिस ने लड़की को साथ लेकर फि र से घटना स्थल देखकर उसके बयान दर्ज किए। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में एफआईआर में राजीव मौर्य पर लगाए गए आरोपों को दोहरा दिया। हालांकि पुलिस को मौके पर घटना का कोई गवाह मौके पर नहीं मिला। एक्स-रे होने के बाद पैनल लड़की की उम्र तय हो जाएगी। बृहस्पतिवार को सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद उसका कोर्ट में बयान करा दिया जाएगा।
17 जनवरी को नाबालिग से रेप के मामले की छानबीन के दौरान विवेचक ने मौके पर आसपास के लोगों के पूछताछ की, लेकिन किसी ने बलात्कार की घटना के बारे में नहीं बताया। हालांकि पुलिस लड़की को लेकर मौके पर पहुंची तो स्टूडियो में ताला लटका हुआ था। स्टूडियो के मालिक की पत्नी को बुलाकर शटर खुलवाकर लड़की से घटना स्थल की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि बुधवार को रेप के आरोपी को थाने बुलाया है। आरोपी से पूछताछ होने के बाद कुछ नई जानकारी भी मिल सकती है। लड़की ने अपने बयान में एफआईआर में लगाए गए आरोपों को दोहरा दिया है। पीड़िता का कहना है कि स्टूडियो के कर्मचारी राजीव ने बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया है।