फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी दरोगा के गांव में पिटी डुगडुगी, होगी कुर्की

Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Rape accused will be beaten up in the village of Dooga, will be arrested - फोटो : Rape accused will be beaten up in the village of Dooga, will be arrested
विज्ञापन
युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार कर गर्भपात कराने के आरोप में फरार चल रहे लखनऊ यूपी 100 के दरोगा नितिन कुमार मिश्रा उर्फ मनोज मिश्रा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सत्तार नगर में सुभाषनगर पुलिस ने कुर्की की उद्घोषणा करते हुए मुनादी पिटवाई। 31 मई तक अदालत में हाजिर न होने पर पुलिस अब दरोगा के घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

अलीगंज के गांव सत्तार नगर निवासी विश्नाथ मिश्रा का पुत्र नितिन मिश्रा उर्फ मनोज मिश्रा पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक है। मनोज की तैनाती इस समय लखनऊ की यूपी 100 में है। उस पर सुभाषनगर के नेकपुर की एक युवती ने 25 अक्तूबर, 2016 को शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने शादी से इंकार कर उसका गर्भपात भी करा दिया। इस पर युवती ने सुभाषनगर थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिछले दिनों पुलिस उसे गिरफ्तार करने लखनऊ भी गई, लेकिन ड्यूटी से गैर हाजिर होने के कारण वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। कुर्की की कार्रवाई के तहत पुलिस ने दरोगा के गांव सत्तरनगर पहुंचकर उसको कोर्ट में हाजिर होने की मुनादी पिटवाई और उसके घर नोटिस भी चस्पा किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार ने बताया कि दरोगा 31 मई तक हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। 
 दरोगा को निलंबित करने के लिए भेजी रिपोर्ट
इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश सक्सेना ने बताया कि आरोपी दरोगा नितिन मिश्रा के प्रकरण की पूरी जांच रिपोर्ट एसपी यूपी 100 डायल को भेजी गई है। इसके साथ ही दरोगा को निलंबित करने की रिपोर्ट भी एसपी यूपी 100 डायल को भेजी गई है। 
विज्ञापन

 डकैतीकांड के आरोपी नबी हसन की संपत्ति भी होगी कुर्क
सुभाषनगर इलाके के बेनीपुर निवासी शेर सिंह के घर में 25 फरवरी की रात डकैती पड़ी थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को जेल भेज दिया था। डकैती कांड का मुख्य आरोपी नबी हसन उर्फ नन्हें पुत्र अब्दुल शमद निवासी रूपपुर पैगा थाना भोजीपुरा, हाल निवासी नवदिया थाना, किला फरार चल रहा है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार ने बताया कि नबी हसन के गांव नवदिया में भी कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए उसके घर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। अब हाजिर न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें