फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी शिक्षक को  पकड़ने आई उत्तराखंड पुलिस

Fri, 09 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Rape accused teacher Uttarakhand Police catching - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पुलिस सुभाषनगर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके साथ ही घरवाले भी घर छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस खाली हाथ लौट गई। 
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के विवेक विहार का रहने वाला विवेक शर्मा हल्द्वानी (उत्तराखंड) के बशानी प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। आरोप है कि पिछले महीने उसने स्कूल में ही कक्षा पांच की छात्रा से बलात्कार किया था। रिपोर्ट हल्द्वानी के मुखानी थाने में विवेक शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक हल्द्वानी से भाग निकला। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को मुखानी थाने की पुलिस टीम सुभाषनगर थाने पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस के साथ उत्तराखंड की पुलिस ने विवेक विहार स्थित विवेक के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। उसके घरवाले भी घर छोड़कर भाग गए, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और उत्तराखंड पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें