Elderly wandered when the woman beat Sandil
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बीसलपुर तिराहे के पास फीनिक्स मॉल के एक शो रूम में नौकरी करके लौट रही युवती को बुजुर्ग ने छेड़ दिया। युवती ने सैंडिल उतारकर बुजुर्ग की पिटाई शुरू कर दी। शोर के बाद लोग इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान आरोपी मौके से भाग निकला।
आकाशपुरम कॉलोनी निवासी युवती फीनिक्स मॉल में नौकरी करती है। गुरुवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी। बीसलपुर तिराहे के पास एक बुजुर्ग पेड़ के पास मौजूद था। आरोप है कि उसने युवती पर अभद्र कमेंट किया। पहले युवती ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बुजुर्ग युवती के पीछे चल दिया तो युवती ने सैंडिल उतार कर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर बुजुर्ग भाग निकला। युवती ने यूपी 100 पर भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि युवती ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।