फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर एंजिल ने होश ठिकाने लगा दिए

Wed, 14 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Power Angel put the senses - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला पुलिस की रिक्रूटों को पुलिस लाइंस में कराटे के  सिखाने वाली पावर एंजिल से दुकान पर काम करने वाले युवक को इशारे करना भारी पड़ गया। लड़की ने पहले उसे दुकान के बाहर बुलाकर दो थप्पड़ जड़े और बाद में पुलिस को बुलाकर हवालात भिजवा दिया। पुलिस आरोपी युवक के साथ उसकी पैरवी कर रहे दुकानदार को भी ले आई। दुकानदार तो लड़की से माफी मांगकर किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक  को कोतवाली में बैठा रखा है।
विज्ञापन

 मंगलवार शाम करीब सात बजे की है कराटे डू सोसाइटी के अध्यक्ष अमित सिन्हा के साथ मढ़ीनाथ इलाके में रहने वाली अनामिका नाम की पावर एंजिल इस्लामिया मार्केट में खेल के सामान के दुकान पर ट्रैक सूट खरीदने गई थीं। दुकान पर काम करने वाले मढ़ीनाथ निवासी सौरभ कुमार ने अनामिका को इशारे करने शुरू कर दिए। इससे पहले भी दुकान पर जाने पर वह इसी तरह की हरकत कर चुका था। अनामिका ने  सौरभ को दुकान के बाहर आने का इशारा किया। वह उसे दुकान से थोड़ा दूर ले गई और उससे बदतमीजी की वजह पूछी। अनामिका ने उसे डांटते हुए हरकत से बाज आने को कहा तो देख लेने की धमकी देने लगा। इस पर उसने सौरभ को वहीं दो थप्पड़ जड़ दिए।  सौरभ गाली-गलौज करता हुआ दुकान की तरफ आने लगा तो अमित सिन्हा ने  सौरभ को रोक लिया गाली देने पर एक थप्पड़ अमित ने भी सौरभ को जड़ दिया। दुकान के आगे हंगामा खड़ा हो गया। दुकानदार ने सौरभ की पैरवी करने लगा तो अनामिका ने  पुलिस बुला ली। चौकी इंचार्ज कुतुबखाना अमृतलाल दुकान पर आकर सौरभ और  दुकानदार को थाने ले आए। मामला फंसता देख दुकानदार तो कोतवाली से माफी मांगने के बाद खिसक लिए। सौरभ अभी कोतवाली में बैठा है। अनामिका ने मामले में सौरभ के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। हालांकि आरोपी के परिवार वाले समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पावर एंजिल के घर पर भी फोन करके समझौता करने की पैरवी की गई है। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बात कराई जा रही है। लड़के का कहना है कि गलत फहमी हो गई है। मैंने पावर एंजिल से कोई बदतमीजी नहीं की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें