फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे से कोहाड़ापीर  गुरु द्वारे में लगी आग  

Wed, 02 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से कोहाड़ापीर गुरु द्वारे में आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सेवादारों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर के गुरु द्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के पास गली में सोमवार को कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान गुरु द्वारे में ज्ञानी ठाकुर सिंह और सेवादार मुुकुट सिंह मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे गली में बच्चे पटाखे जला रहे थे। इस दौरान पटाखे की एक चिंगारी गुरु द्वारे की गैलरी में आकर गिरी। इससे यहां रखे कपड़ों में आग लग गई, जिससे गुरु द्वारे में हड़कंप मच गया। ज्ञानी और मुकुट ने सेवादारों की मदद से बमुश्किल सबमर्सिबल चालू करके पानी से आग को बुझाया। आग लगने से काफी देर तक हंगामा होता रहा। सेवादारों का कहना है कि गुरु द्वारे में आग बुझाने के इंतजाम नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें