हजरत निर्गुन शाहकी दरगाह पर चल रहे उर्स मेले में हजार रुपये के नकली नोट चलाती पकड़ी गई महिलाओं के पति आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में लगी हैं पर प्रगति शून्य है।
बता दें कि दस दिसंबर को मेले में कार से पहुंची महिलाओं ने एक-एक हजार रुपये के कई नकली नोट चला दिए थे। दुकानदारों की सजगता से इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। यह सीबीगंज के चंदपुर जोगियान निवासी रफ्तार खां की पत्नी मुकीलन और मुन्ने उर्फ तस्लीम की पत्नी गुलशन थीं। रफ्तार और तस्लीम फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह यादव का कहना है कि इनकी तलाश में पुुलिस की कई टीम जुटी हैं। बाकी तस्करों की तलाश एजेंसियां कर रही हैं। जल्दी ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।