फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मरा या मार दिया गया!

Thu, 18 Dec 2014 01:20 AM IST
भ्ामाोरा/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 रम्पुरा बुजुर्ग गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही है जबकि भाई ने भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव के 42 वर्षीय रामस्वरूप मंगलवार रात खाना खाकर सो गए थे। रात करीब तीन बजे पत्नी सत्यवती के चिल्लाने पर ग्रामीण जमा हो गए। उसने कहा कि पति ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे भाई ऋषिपाल ने सत्यवती पर ही भाई को मार डालने का आरोप लगाया।


उसने कहा कि तीन दिन पहले बेची गई जमीन के एक लाख दस हजार रुपये हड़पने के लिए सत्यवती ने अपने भाई और करीबी की मदद से रामस्वरूप की जान ली है। उसने यह भी कहा कि चेहरे और सिर पर जख्म के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



  ग्रामीणों ने अनुसार सत्यवती के गांव में ही एक व्यक्ति से संबंध थे। पहली पत्नी गुड्डो की मौत के बाद पांच साल पहले रामस्वरूप ने उससे शादी की थी। वह दो पतियों को छोड़कर दो साल की बेटी के साथ रामस्वरूप के घर आई थी।
विज्ञापन

 
अब तक हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 राकेश यादव,  एसओ भमोरा

ये उठ रहे हैं सवाल
रात में ही क्यों नहीं दी पुलिस को सूचना
यदि फांसी लगाई थी तो पुलिस के पहुंचने से पहले शव क्यों उतार लिया गया
यदि खुदकुशी की है तो चेहरे पर चोट के निशान क्यों थे
पुलिस इस मामले में चुप्पी क्यों साध रही है, तहरीर मिलने की बात से इन्कार क्यों कर रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें