फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या

Thu, 18 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। धूमनगंज (इलाहाबाद) थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का कत्ल उसके ही प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी को दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। एसपी के मुताबिक शराब की लत और अय्यासी में युवकों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 15 दिसंबर की सुबह पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटौहुला गांव के समीप एक युवती की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। शव की पहचान कपड़े देखकर उसके पति ने की थी। पति ने पुलिस को जानकारी दी थी कि विवाहिता 5 दिसंबर की रात शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, तभी से लापता थी। पहचान होने के बाद पिपरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही घटना की तफ्तीश शुरू की। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि मुखबिरों का जाल बिछाने पर इस हत्या में उसके गांव के ही युवकों का हाथ होने की जानकारी मिली। क्लू के आधार पर पिपरी पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश देकर गांव के शालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बकौल एसपी पूछताछ के दौरान शालू ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारा खुलासा कर दिया।

उसने पुलिस को बताया कि युवती से उसके संबंध थे। पांच दिसंबर की रात उसे बहाने से बुलाकर गांव के बाहर ले गया। खेत में अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मनमानी की। दुराचार के दौरान युवती की तबीयत बिगड़ने दोनों घबरा गए। करतूत का खुलासा होने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मारने के बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था। युवती की हत्या करने के मामले में पकड़े गए शालू को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि उसके दोस्त की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें