फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह डकैती और गैंगरेप, शाम को समझौता

Wed, 28 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा धौंराटांडा में दो परिवारों के लड़का - लड़की की मोहब्बत पर मोहर लगाकर शादी तय  हुई  लेकिन सोमवार की रात लड़के वालों ने कुछ इस तरह कहानी बुनी कि सुबह डकैती और गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में लड़की वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। शाम होते-होते इस मुकदमे में नेता जी ने बीच में पड़ने के बाद समझौता करा दिया। हालांकि पुलिस अभी अपना काम कर रही है। महिला का मेडिकल करा लिया गया है, लेकिन रेप की पुष्टि नहीं हुई है। लड़के के भाई को जो गोली लगी है, वह घटना भी संदिग्ध है।     
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कस्बा धौंराटांडा के  वार्ड छह निवासी एक व्यक्ति भोजीपुरा थाने पहुंच गया। उसकी पत्नी भी साथ में थी।  उसने बताया कि वह अपने बेटे और बेटियों के साथ एक कमरे में सो  रहे थे। जबकि बड़ा लड़का मकान के  दक्षिण वाले कमरे में सो रहा था।
रात में दो बजे आधा  दर्जन सशस्त्र बदमाश मकान की दक्षिण  दिशा की दीवार कूदकर घुस आए। उन्होंने  पहले बड़े बेटे को कमरे  में बंधक बना लिया। दो बदमाशों ने उसकी पत्नी  के साथ रेप किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली  मार दी। गोली बाएं बाजू से फिसलकर  निकल गई। महिला से जोर जबरदस्ती  में उसके हाथ की सारी चूड़ियां टूट गई। महिला का बांया हाथ भी जख्मी था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया । इस कहानी से पुलिस को लगा कि मामला सही है।  मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण करके महिला को मेडिकल को भिजवा दिया। सीओ ट्रैफिक धर्मवीर सिंह, एसओ जेपी यादव ने महिला और उसके परिवार के लोगों के बयान लिए। उधर, लड़की वालों को भी थाने बुलाकर बैठा लिया। दिन भर चले घटनाक्रम के बाद 3.15 बजे क्षेत्रीय नेता मोहम्मद नदीम ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया। 
विज्ञापन



शादी से बचकर भाग रहा है लड़का
पुलिस की छानबीन के दौरान यह यह सामने आई है कि लड़के का पड़ौस की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 21 सितंबर को लड़की के पिता ने चौकी धौंराटांडा पर तहरीर देकर  अपनी लड़की की शादी उसके प्रेमी से कराने की गुहार लगाई थी। जबकि लड़के के परिवार वाले शादी करने से लिए राजी नहीं थे। ऐसे में लड़के और परिवार के लोगों के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखा जाना तय था। इसलिए पहले ही लड़के के परिवार वाले डकैती और गैंगरेप की कहानी लेकर थाने पहुंच गए।  


डकैती, गैंगरेप और बलवे में दर्ज हुआ मुकदमा
 -भोजीपुरा पुलिस ने लड़की के चार परिवार वालों को नामजद करते हुए आधा  दर्जन लोगों के खिलाफ 147,148,149,  452,307,323,504,376 डी, 342,  356 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


डकैती, गैंगरेप के मामले में अभी विवेचना चल रही है। हालांकि इस घटना में अभी तक सच्चाई नहीं लग रही है। दोनों पक्षों में समझौते की बात भी सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी- यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें